abhitak india

abhitakindia.com

फोटोग्राफी पेशा नहीं, यादों को सहेजनें का बड़ा माध्यम

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी का अधिवेशन और वीडियो एक्सपो में फोटोग्राफी में आए नए बदलावों और आधुनिक तकनीक पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि फोटोग्राफी सिर्फ एक पेशा नहीं है, बल्कि यादों को सहेजनें का बडा माध्यम है। उधर अधिवेशन में आए लोगों द्वारा प्रदर्शनी को सराहा गया।
मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी द्वारा रविवार को पचैंडा रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित अधिवेशन और वीडियो एक्सपो-2026 में शहर के फोटोग्राफरों ने एक मंच पर आकर कला, रचनात्मक और तकनीक को बेहतर ढंग से साझा किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का सोसायटी पदाधिकारियों द्वारा बुकें भेंट कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने फोटोग्राफी के क्षेत्र में कार्य कर रहे फोटोग्राफरों की मेहनत और उनकी जिम्मेदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि शादी और अन्य पारिवारिक समारोह लोगों के जीवन के यादगार पल होते हैं, जिन्हें फोटोग्राफर अपनी मेहनत और कला के माध्यम से हमेशा के लिए कैमरे में कैद करता है।
फोटो वीडियो एक्सपो-2026 में फोटोग्राफी से संबंधित विभिन्न उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में आधुनिक कैमरे, कैमरा स्टैंड, फ्लैश, आकर्षक फोटो एल्बम, फोटो फ्रेम सहित फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से संबंधित अनेक सामग्री प्रदर्शित की गई। सोसायटी के जिलाध्यक्ष श्रवण मोगा, महासचिव विकास पाल, कोषाध्यक्ष मित्रसेन, शहर कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला प्रभारी अरविंद राणा, मीडिया प्रभारी नवनीत कौशिक, रॉबिन सिंघल, जिला सचिव मिंकुल, संयोजक सतनाम छाबड़ा, रजनीश कौशिक, संजय सिंगर, राकेश अरोड़ा, राजीव मोगा, देशपाल, बृजमोहन वर्मा, बृजेश कुमार, राम भूल पुंडीर, सुनील सैनी, पवन शर्मा, कमल सैनी, राजीव गर्ग, मोहम्मद नसीम, सुशील कुमार, मनोज कुमार, प्रताप मलिक, कृष्णपाल सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *