मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने बसी रोड पर हुई मुठभेड़ में शातिर गोकश दिलावर को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ इलाके का टॉप टेन अपराधी था।
एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि बुढ़ाना पुलिस को शनिवार सुबह खबर मिली कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुढ़ाना-चन्धेडी रोड पर कुछ लोग गोकशी की तैयारी कर रहे है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोकशों को ललकारा। पुलिस के सामने आत्म समर्पण करने के बजाए गोकशों ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से शातिर गोकश दिलावर घायल हो गया। मौके से गोवंश को सुरक्षित बचाने के साथ हथियार बरामद किये गये है। आरोपी पर गोकशी,लूट हत्या,चोरी व आर्म्स एक्ट सहित ढाई दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।














Leave a Reply