abhitak india

abhitakindia.com

मुजफ्फरनगर में 7 लाख का तेल सीज:नवरात्र से पहले बुढ़ाना में दो प्रतिष्ठानों पर छापा, 15 क्विंटल तेल और 11 लीटर फ्लेवरिंग एजेंट जब्त

मुजफ्फरनगर में नवरात्र से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई की है। बुढ़ाना में दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर करीब 7 लाख 5 हजार 450 रुपए का खाद्य तेल और फ्लेवरिंग एजेंट सीज किया गया। विभाग की टीम ने पारसनाथ ऑयल मिल और रिद्धी ट्रेडिंग कंपनी पर यह कार्रवाई की। यहां से 15 क्विंटल मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल और 11 लीटर फ्लेवरिंग एजेंट जब्त किया गया।

टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 15 नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पारसनाथ ऑयल मिल से मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल के 9 नमूने लिए गए। वहीं, रिद्धी ट्रेडिंग कंपनी से कुकिंग मीडियम के 2, फ्लेवरिंग एजेंट के 3 और पाम ऑयल का 1 नमूना लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *