मुजफ्फरनगर। शिक्षा के मंदिर भी अब सुरक्षित नहीं रह गए है। ताजा मामला एक इंटर कॉलेज से जुड़ा सामने आया है, जहां प्रधानाचार्य मोहित सिंघल ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधानाचार्य को जेल भेज दिया। शर्मसार करने वाली यह वारदात नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की है। दरअसल क्षेत्र की नाबालिग छात्रा मंडी के अगोहा इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। इस मामले में पीड़िता के पिता ने नई मंडी पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि अग्रोहा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहित सिंघल ने उसकी नाबालिग पुत्री को अपने कार्यालय में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। सीओ मंडी राजू साव ने बताया कि पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। तहरीर के आधार पर नई मंडी पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया। साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रधानाचार्य मोहित सिंघल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली। शनिवार को आरोपी प्रधानाचार्य को जेल भेज दिया गया।














Leave a Reply