मुजफ्फरनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप में वांछित चल रहे अजरूद्दीन को मुठभेड़ मंे घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित था। उधर बुढ़ाना पुलिस ने शातिर गौकश को मुठभेड़ में लंगड़ा कर दिया। आरोपी एक दिन पहले हुई मुठभेड़ में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के कार्यभार संभालते ही पुलिस अपराधियों को उनकी भाषा में ही जवाब देने में जुटी है। नई मंडी पुलिस ने शनिवार रात एक शातिर को घायल कर दिया। दरअसल जून माह में आरोपी अजरू उर्फ अजरूद्दीन निवासी हरियाणा के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में नाबालिग को बहला- फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से ही आरोपी वांछित चल रहा था। एसएसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया था। नई मंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वांछित चल रहा अजरू उर्फ अजरूद्दीन किसी वारदात को अंजाम देने के लिए रजवाहे के पास देखा गया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा। आरोपी ने पुलिस को देखकर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अजरू उर्फ अजरूद्दीन पुत्र दीनू उर्फ दीन मौहम्मद घायल हो गया।
उधर बुढ़ाना पुलिस ने गौकश को घायल कर दिया। शनिवार को वसी रोड पर हुई मुठभेड़ मंे दिलावर नाम का गौकश घायल हो गया था, जबकि दिलशाद फरार हो गया था। पुलिस तभी उसके पीछे लगी थी। बुढ़ाना पुलिस को देर रात खबर मिली कि गौकश दिलशाद मदीनपुर की जंगल में छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दिलशाद पुत्र मंजूर घायल हो गया। आरोपी के पास से तमंचा बरामद हुआ है।

















Leave a Reply