abhitak india

abhitakindia.com

छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी पुलिस के कंधों पर झूलता दिखा

मुजफ्फरनगर। बुुढ़ाना थाना क्षेत्र के बड़े बाजार में स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना तीन दिन पूर्व की बताई जा रही है। छात्रा के साथ हुई घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, घटना बुुढ़ाना क्षेत्र के बड़े बाजार की है। छात्रा स्कूल से वापस लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और मारपीट की। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड होना बताया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कानून का पाठ पढ़ाते हुए स्पष्ट किया कि महिलाओं और छात्राओं के साथ अभद्रता या छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह की छेड़छाड़, अभद्रता अथवा मारपीट की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की कि यदि किसी महिला या छात्रा के साथ इस तरह की घटना होती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *