abhitak india

abhitakindia.com

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद इस्तखार नजरबंद

पुरकाजी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए पुरकाजी थाना पुलिस ने शनिवार सुबह समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मोहम्मद इस्तखार को उनके लक्सर रोड स्थित प्रतिष्ठान पर नजरबंद कर दिया। कार्रवाई के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार है।
मोहम्मद इस्तखार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति व्यक्त करना और जनहित के मुद्दों को उठाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता न पहले डरे हैं और न ही आगे डरेंगे। वे आम आदमी की समस्याओं को उठाते रहेंगे और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। नगर अध्यक्ष को नजरबंद किए जाने के दौरान समाजवादी पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष गुरलाल सिंह, जोन प्रभारी गुरमीत सिंह, समाजवादी नेता रागिब और सेक्टर प्रभारी रशीद अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *