खतौली। राष्ट्रीय लोकदल ने खतौली में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए नगर कार्यकारिणी का गठन किया है। नगर अध्यक्ष विनित गुप्ता ने पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की पहल की। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी ने नगर कैंप कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए किया।
नगर कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय राठी का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन के विस्तार, रालोद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए सभी पदाधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही नए लोगों को संगठन से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। नगर कैंप कार्यालय के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। नगर अध्यक्ष विनित गुप्ता की ओर से गठित कार्यकारिणी में अपार जैन, पंकज जैन, गोवर्धन सैनी, सुशील सैनी, विकेश नाहरिया, आसिफ, बाबर और अभिषेक अरोरा को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। राजीव शर्मा, विवेक दास और देवेंद्र धीमान को नगर महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, अंकित चार्ल्स, अभिषेक चौधरी, एकांश गुप्ता, अमित गोयल, शाहदाब कुरैशी, सुनील बघेल और मनोज ठाकुर को नगर सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनुज तनेजा, राजेंद्र भाटिया, साहिल तनेजा, शशांक गुप्ता, सुमित गुप्ता, सचिन प्रजापति, विकास कटारिया, प्रिंस पाल, विवेक ठाकुर, सोनू सैनी, शावेज, अजीम, मोनू प्रजापति, शिवकुमार, मुनिराम, फैसल, मनोज कुमार, दिनकर प्रजापति, रमनजीत चौधरी, राहुल शिवम चौधरी और सुमित कुमार को शामिल किया गया। कार्यक्रम में रालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष अजित राठी, देवेंद्र सिंह उर्फ ढोलू, धर्मेंद्र तोमर, जगदीश आर्य, सचिन आर्य, बंटी शर्मा, पालिका अध्यक्ष हाजी शाहनवाज, वरिष्ठ भाजपा नेता मदन छाबड़ा, दिमांग सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल, जिला महासचिव नौशाद मोनी, सभासद असद खान शालू, कपिल मोतला, सभासद अमित त्यागी, सभासद दानिश, अपार जैन, नगर उपाध्यक्ष पंकज जैन, गोवर्धन सैनी और सुशील सैनी सहित रालोद के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















Leave a Reply