abhitak india

abhitakindia.com

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भंडारे का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने किया नमन-गाजावाली पुलिया पर सपा महासचिव राकेश शर्मा और बॉबी त्यागी ने फीता काटकर किया भंडारे का उद्घाटन-आयोजक अंकित ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

भंडारे का

मुजफ्फरनगर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शहर की कच्ची सड़क स्थित गाजावाली पुलिया पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के महासचिव राकेश शर्मा और बॉबी त्यागी ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने फीता काटकर भंडारे का शुभारंभ किया। आयोजन में श्रद्धा और उत्साह के साथ लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के आयोजक अंकित ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन ज्ञान, सदाचार और मानवता की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। आयोजकों ने बताया कि संसार का मूल आधार ज्ञान है और महर्षि वाल्मीकि ने अपने विचारों एवं रचनाओं के माध्यम से समाज को ज्ञान तथा नैतिकता का संदेश दिया। भंडारे के आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *