abhitak india

abhitakindia.com

दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर कट के पास एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। दबंगों ने लात-घूंसों के साथ डंडे भी बरसाए। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उधर इसी कट के पास दोनों वाहनों में हुई भिडंत के बाद दो गुटों में मारपीट हो गई।
शहर क्षेत्र में हुई मारपीट का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक के साथ कई अन्य युवक मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जमीन पर गिराकर युवक पर लात-घूंसे बरसाएं जा रहे है। हमलावर यहां नहीं रूकते, बाकायदा डंडों से उसे पीटा जाता है। यह वीडियो दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर बिलासपुर कट के पास स्थित शराब के ठेके के पास का बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक से मारपीट की वजह क्या और हमलावर कौन है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों के बारे मंे जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
बिलासपुर कट पर मारपीट की दूसरी घटना का कारण हादसा बना। शनिवार शाम दो बाइकों के बीच मामूली टक्कर या साइड लगने को लेकर विवाद शुरू हुआ। दोनों बाइकों पर सवार 4 से 5 युवकों के बीच कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। सड़क पर ही मारपीट होने से वहां अफरा तफरी मच गई और लोग तमाशबीन बन मारपीट देखते रहे। वीडियो में दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। मारपीट में एक युवक के कपड़े तक फट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *