मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर विजय वर्मा का शहीद भगत सिंह सेवादल (रजि.) की टीम ने सम्मान किया। सेवादल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके निवास पर पहुंचकर पटका और पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान सेवादल परिवार की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।
सम्मान कार्यक्रम के दौरान सेवादल के सदस्यों ने कहा कि विजय वर्मा को भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से उन्हें संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि विजय वर्मा नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाज के लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में योगदान देंगे। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह सेवादल परिवार की ओर से चौ. नरेश अरोरा, राकेश ढींगरा, विकास कुमार अरोरा ‘शैरी’, सरदार दिवप्रीत सिंह, सरदार हन्नी सेखों, राजेश कुमार बब्बल, जोगेंद्र ग्रोवर, राकेश हुड़िया, नीरज डावर, यश भूटानी, राकेश दहूजा, नितिन गाबा, विवेक चुग, मुकुल दुआ, राजकुमार वर्मा और पवन अरोरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने विजय वर्मा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।













Leave a Reply