abhitak india

abhitakindia.com

बसपा नेता सुशील शर्मा के परिवार पर आरोपों की झड़ी

मुजफ्फरनगर। आर्केड फार्म हाउस के जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच फार्म हाउस मालिक विपिन बालियान ने बसपा नेता सुशील शर्मा, उनके भाई अखिलेश शर्मा और बेटे हैप्पी को आरोपित करते हुए कहा कि यह परिवार गैंग के रूप में काम कर अवैध वसूली के लिए नाजायज दबाव बनाता रहा है। इस परिवार को भू-माफिया के रूप मंे चिहिंत करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की गई।
आर्केड फार्म हाउस के मालिक विपिन बालियान ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान और भाजपा नेत्री अलका शर्मा के साथ मीडिया से बात की। उन्हांेने आरोप लगाया कि बसपा नेता सुशील शर्मा अपने साथियों के साथ शहर की जमीनों पर गंदी नजर रखकर उनके कागजात निकलवाता है। जमीन खाली होने पर उसमंे घुसने का काम करता है। यही नहीं झूठी शिकायतंे कर नाजायज दबाव बनाता है। उन्हांेने आरोप लगाया कि सुशील शर्मा ने वीडियो में आर्केड फार्म हाउस की जमीन को शत्रु संपति बताया था, जो पूरी तरह सफेद झूठ है। उन्होंने अपनी बात को साबित करते हुए 2026 में लेखपाल द्वारा दी गई रिपोर्ट की कॉपी भी मीडिया को जारी की। विपिन बालियान ने कहा कि वो बसपा नेता सुशील शर्मा को 40 लाख रूपये की धनराशि जमा कराकर पांच करोड़ को नोटिस दे रहे है, क्योंकि उन्हांेने झूठ बोलकर उनकी संपत्ति पर सवाल उठाए है। बालियान ने कहा कि सुशील शर्मा, उनके भाई अखिलेश और पुत्र हैप्पी के खिलाफ जारी मुकदमों के बारे मंे विस्तार से बताया।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने सुशील शर्मा और खतौली के विनय जैन मकान बनाने वालों को नाजायज रूप से प्रताड़ित कर रहे है। प्राधिकरण से नोटिस जारी कराकर नाजायज दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले मंे जल्द ही एसएसपी से मिलकर इन लोगों के खिलाफ भू-माफिया गैंग के रूप मंे चिहिंत कर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *