abhitak india

abhitakindia.com

किनौनी के सुभाष हत्याकांड में आरोपी बंटी उर्फ राहुल दबोचा

मुजफ्फरनगर के किनौनी गांव से सजातीय युवती को भगाने की खुन्नस में हुए सुभाष हत्याकांड में शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बंटी उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार आरोपी फरार है, जिनकी तलाश में दबिश चल रही है।
शाहपुर के किनौनी गांव निवासी सुभाष सिंह की शहर कोतवाली क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्याकांड बेटे की प्रेम-कहानी को अंजाम दिया गया था। दरअसल सुभाष का बेटा गांव की एक युवती को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने सात सितंबर को युवती को बरामद कर आरोपी को पकड लिया था। युवती ने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया था। इस बात से आक्रोशित लड़की के परिजनों ने आरोपी के पिता की हत्या कर दी थी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सुभाष हत्याकांड में आरोपियों की धरपकड़ को तीन टीमों का गठन किया गया था। इनमें से एक आरोपी बंटी उर्फ राहुल निवासी किनौनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *