भोपा। भोकरहेड़ी में शुक्रवार रात बालक के जन्मदिन पार्टी के दौरान कार में आये कुछ लोगों ने एक मकान पर फायरिंग कर दी। दहशत में लोग घर अंदर दुबक गए। शोर शराबा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी निवासी राजीव के बेटे अभिनव का जन्मदिन था। शुक्रवार रात के जन्मदिन पार्टी चल रही थी। इसी दौरान दो कारों में आये लोगों ने दहशत फैलाने के लिए राजीव के मकान पर फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई। शुरू कर ग्रामीण डर के मारे अपने घरों में दुबक गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 15 मिनट तक फायरिंग का यह दौर चलता रहा। घर के अंदर मौजूद संजीव, उनकी पत्नी बबली, बेटे अभिषेक, राजीव, उनकी पत्नी कविता, बेटी पीहू व अभिनव ने छिपकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की सूचना पर एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक, सीओ भोपा रामा रमन सिंह और थाना प्रभारी आशुतोष कुमार भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। संजीव ने पुलिस को बताया कि दो युवक उनके बेटे से पुरानी रंजिश रखते हैं और उन्होंने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों को नामजद करते हुए 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि फायरिंग की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। मामला रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।














Leave a Reply