abhitak india

abhitakindia.com

इंकलाब जिंदाबाद, भगत सिंह अमर रहे से गूंजा गांधी कॉलोनीशहीदे आजम भगत सिंह को जन्मदिन पर जोश से लबालब नजर आए युवा

मुजफ्फरनगर। शहर से लेकर देहात में आज़ादी के परवाने शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मदिन श्र(ा और धूमधाम से मनाया गया। गांधी कॉलोनी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में इंकलाब जिंदाबाद, भगत सिंह अमर रहे की गूंज रही। सिर पर बसंती कलर की पगड़ी और हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने पैदल मार्च किया।
मुजफ्फरनगर शहर के शहीद भगत सिंह सेवा दल द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर द्वारिकापुरी मोड़ गांधी कॉलोनी स्थित भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर हर साल की तरह विशेष आयोजन किया गया। प्रतिमा स्थल के पूरे परिसर को गुब्बारों और तिरंगीं झंडियों से भव्य रूप से सजाया गया। सच्चाई अभी तक के संपादक आशीष यादव ने माल्यार्पण कर शहीद भगत सिंह के बलिदान को नमन किया। पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, भाजपा नेता शरद शर्मा, प्रवीण खेड़ा,, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार हनीप्रीत सिंह बेदी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीदे आजम भगत सिंह को याद किया। समारोह के मुख्य अतिथि और संपादक आशीष यादव ने कहा कि आजादी मंे शहीद भगत सिंह के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उनकी बदौलत आज हम हम खुली हवा में सांस ले पा रहे है। युवाओं को शहीदे आजम के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। सेवादल के चेयरमैन चौधरी , जिलाध्यक्ष नरेश अरोरा, जिला महामंत्री विकास अरोरा ने कहा कि भगत सिंह के जीवन से देश भक्ति की प्रेरणा लेकर हम सब को समाज सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। शहीद भगत सिंह सेवादल की पूरी टीम ने भगत सिंह की पसदींदा रंग बसंती कलर की सिर पर पगड़ियां और हाथों मंे तिरंगे झंडे लेकर पैदल मार्च किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम्, इंकलाब जिंदाबाद, शहीदें आज़म भगत सिंह अमर रहे नारों के बीच यह गांधी कॉलोनी के मुख्य मार्गाे से होते हुए गांधी वाटिका स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर जाकर संपन्न हुआ। सेवादल के संरक्षक राजकिशन बाठला, चेयरमैन चौधरी नरेश अरोरा, अध्यक्ष राकेश ढींगरा, महामंत्री विकास कुमार अरोरा शैरी, वाईस चेयरमैन सरदार यशपाल सिंह सेठी काका, महात्मा सर्वानंदपुरी, सरदार हनी सेंखो, नीरज डाबर, राजेश कुमार बब्बल, राकेश हुड़िया, संजय मलिक, अमित अरोरा, पूर्व सभासद प्रेमी छाबड़ा, सभासद सतीश कुकरेजा,अमित पटपटिया, राकेश दहूजा, नवनीत, प्रमोद अरोरा, बाल बहादुर, अनिल धमीजा, संपादक मुकुल दुआ, प्रमोद त्यागी, गजेंद्र राणा, ओम प्रकाश अरोरा ओमी, हरकृष्ण गुलाटी, डा धर्मेन्द्र सिंह, अनिल आहूजा, हितेश आनंद, अरुण सपरा, मुरली गगनेजा, नितिन गाबा, तरुण कक्कड़, अमित तरीका, कृष्ण ठकराल, गिरीश गाबा बंटी, पवन अरोरा, संजीव अरोरा, विजय गिरधर, जोगेंद्र ग्रोवर, घनश्याम ढींगरा, पंकज अपवेजा, विष्णु अनेजा, डा अनुज आर्य, संजय आहूजा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *