abhitak india

abhitakindia.com

40 विद्यालयों की छात्राओं ने चित्रकला में दिखाई प्रतिभा

मुजफ्फरनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला कार्यक्रम के तहत वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, नई मंडी में जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के 40 विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी कल्पनाशीलता और कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की परिकल्पना को रंगों में उकेरा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य और उसकी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के देश सेवा के 25 वर्षों के कार्यकाल और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आशीष द्विवेदी रहे। कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग ने प्रतिभागी छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्रों की सराहना करते हुए कहा कि चित्रकला के माध्यम से बच्चों की कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता और देश के प्रति उनकी सोच सामने आती है। इस अवसर पर पूर्व सभासद विपुल भटनागर, विकास गुप्ता, पूर्व जिला मंत्री रेनू गर्ग, मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, अमित शास्त्री, मंडी मंडल से दिनेश गौतम, मनी पट पटिया, मोनाली पवार, हिमानी कक्कड़ तथा कुकड़ा मंडल से सोनिका धीमान, रजत त्यागी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अनिल कुमार सैनी, प्रवीण कुमार सैनी और डॉ. रितु चावला शामिल रहे। मंच संचालन श्रीमती शैली रंजन ने किया। कला विभाग से सुशीला, अनुपमा और अनीता सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। एसडी इंटर कॉलेज से राजबल सैनी तथा वैदिक पुत्री पाठशाला की समस्त अध्यापिकाओं का भी विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में एसडी कन्या इंटर कॉलेज की दिव्यांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जेआईएनएस इंटर कॉलेज, रवापुर सठेड़ी, खतौली की कुमारी गौरी द्वितीय तथा इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी की जुबेरिया तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में एसडी कन्या इंटर कॉलेज शहर की मनस्वी ने प्रथम स्थान हासिल किया। श्रीदेवी कन्या इंटर कॉलेज, खतौली की जोया द्वितीय तथा केएस इंटर कॉलेज, बुढ़ाना की मनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पांच छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इनमें गांधी इंटर कॉलेज चरथावल की कुमारी अर्शी, जनता इंटर कॉलेज सरवट की शादियां, जनता इंटर कॉलेज खतौली की मिश्रा, किसान इंटर कॉलेज अलीपुर की अंशिका तथा जय भारत इंटर कॉलेज छपार की वंशिका धीमान शामिल रहीं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमारी ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, आयोजकों, शिक्षिकाओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *