abhitak india

abhitakindia.com

पुण्यतिथि पर नवजीवन क्लिनिक ने लगाया रक्तदान शिविर

खतौली। स्वर्गीय देवदत्त शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर नवजीवन क्लिनिक की ओर से जानसठ रोड स्थित परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना रहा। शिविर का आयोजन डॉ. विश्व बंधु शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
शिविर के दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। आयोजकों ने विशेष रूप से कैंसर, थैलेसीमिया और आपातकालीन स्थिति में उपचार करा रहे मरीजों के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर रक्त उपलब्ध होना कई गंभीर मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयोजकों ने लोगों से आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करने और जरूरतमंद मरीजों की मदद में सहभागी बनने का आह्वान किया। शिविर में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ सामाजिक सेवा में योगदान का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *