मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने 52 लाख रूपये के गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मेरठ का रहने वाला आरोपी काफी समय से इस गोरखधंधे में शामिल था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि नई मंडी पुलिस को इनपुट मिला था कि मादक पदार्थाे की तस्करी करने वाले ट्रक में गांजे की खेप लेकर आ रहे है। पचैंडा बाईपास पर चैकिंग के दौरान ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान 103 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ काफी समय से मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त है।














Leave a Reply