दरसल मुजफ्फरनगर की तितावी पुलिस ने मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर और बिजली चोरी करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया हैै। इनमें से एक गोली लगने से घायल हो गया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि तितावी पुलिस सूचना के आधार पर अमीरनगर के रास्ते पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों से आमना-सामना हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शाहनवाज निवासी भैंसरहेडी घायल हो गया। जबकि उसके साथी शाहरूख, ताहिर और आसिफ को कांबिग में पकड लिया गया। आरोपियों के पास से 10 बिजली के तार, पांच हजार की नगदी, पिकअप गाडी और अवैध हथियार बरामद हुए है।














Leave a Reply