abhitak india

abhitakindia.com

रालोद के नवनियुक्त नगराध्यक्ष विनीत गुप्ता का हुआ स्वागत

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष विनीत गुप्ता का मंगलवार को उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचकर क्षेत्रवासियों और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों ने विनीत गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विनीत गुप्ता के नगर अध्यक्ष मनोनीत होने की जानकारी के बाद से ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचे और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि विनीत गुप्ता संगठन को मजबूत करने के साथ ही नगर और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का काम करेंगे। स्वागत के दौरान भाजपा नगराध्यक्ष प्रवीण ठकराल, व्यापारी नेता अंकुर सिंगल, अनुज तनेजा, ललित टिन्नु, आशु अहलावत, संदीप गुप्ता, विशाल गोयल, राजकुमार तेवतिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विनीत गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को नगर क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर रालोद के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष विनीत गुप्ता ने स्वागत और बधाई के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। रालोद की नीतियों और विचारधारा को नगर क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। नगरवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझने और संबंधित स्तर पर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *