मुजफ्फरनगर। किनौनी गांव में प्रेम-संबंधों में युवती भगाने की खुन्नस में दबंगों ने प्रेमी के पिता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। बुढ़ाना मोड़ के पास हुई इस वारदात से गांव में तनातनी का माहौल है। युवती फिलहाल नारी निकेतन और प्रेमी कारागार में बंद है। मृतक एक फैक्ट्री में गार्ड़ बताया गा है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का दौरा कर आरोपियों की गिरफ्तारी को कई टीमें गठित की है। इस प्रकरण को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन वो बेनतीजा रही थी।
खूनी रंजिश को लेकर पहले से चर्चित किनौनी गांव में मंगलवार को एक और नई रंजिश कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गई। दरअसल शाहपुर थाना क्षेत्र के किनौनी गांव निवासी आकाश और कशिश प्रेम-संबंधों मे नई दुनिया बसाने के लिए घर से फरार हो गए थेे। इस मामले में नामजद मुकदमा दर्ज होने के साथ गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में दोनों पक्षों को अपने-अपने बच्चों को समझाने की नसीहत दी गई थी। इसी बीच पुलिस ने आठ सितंबर को आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर प्रेेमिका को बरामद कर लिया था। प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अडी कशिश ने परिजनों के साथ जाने से साफ मना कर दिया था। इस कारण पुलिस को उसे नारी निकेतन भेजना पडा था। लड़की भगाने की खुन्नस में मंगलवार को प्रेमी के पिता का कत्ल कर दिया गया। प्रेमी आकाश के 50 वर्षीय पिता सुभाष शहर के बुढ़ाना मोड़ स्थित प्राइवेट फैक्ट्री पर गार्ड थे। मंगलवार सुबह वह साइकिल से सवार होकर फैक्ट्री जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के पीनना मार्ग कुछ लोगांे ने सुभाष की गोली मार दी। छाती पर गोली लगने के कारण गार्ड़ की मौके पर मौत हो गई। सरेआम हत्या की खबर मिलते ही पुलिस में हडकंप मच गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी अमृत जैन और सीओ सिटी सिद्वार्थ के मिश्रा तीन थानों की पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गए। मृतक सुभाष के भाई मदनपाल का कहना है कि प्रेम-कहानी के खुन्नस में ही यह वारदात अंजाम दी गई है। युवती ने परिजनों से भी मिलने से इंकार कर दिया था।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हत्या की इस वारदात को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी को कई टीम गठित की गई है। प्रथम दृदृष्टया प्रतीत हो रहा है कि कत्ल की यह वारदात प्रेम-संबंधों में लडकी भगाने की रंजिश में की गई है।















Leave a Reply