मुजफ्फरनगर। नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत बुढ़ाना पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर एक करोड़ रुपये कीमत की 218 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े लोगों को तलाशने में जुट गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक के साथ बुढ़ाना पुलिस की कामयाबी को साझा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर अहसान राणा को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 218 ग्राम स्मैक ब्रांड हुई, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। अहसान के पास से कांटा भी मिला है। एसएसपी ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही पुलिस कथित तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। एसएसपी ने सरहानीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार का इनाम देने की घोषणा की।














Leave a Reply