मुजफ्फरनगर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को चल रहे देशव्यापी आंदोलन के बीच मुजफ्फरनगर की समाजवादी पार्टी ने एसआईआर के बाद जारी हुई मतदाता सूची में गड़बड़झाला का गंभीर आरोप लगाया है। साक्ष्यों के साथ सपा की पूरी टीम 12 अक्तूबर को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिलकर उच्च स्तरीय जांच की मांग करेगी। प्रत्येक बूथ और विधानसभा वार यह गड़बड़ी पकड में आई है। उधर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत जिले के सपा कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को मार्च निकालकर पुतला दहन करेंगे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने पूरी टीम के साथ मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर 2 अक्तूबर से लेकर 8 अक्तूबर तक लोकतंत्र बचाओं सप्ताह चल रहा है। इसी कडी में रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय से शुरू होकर कचहरी गेट स्थित डा. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा स्थल तक जाएगा। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने खुलासा कि एसआईआर के बाद जारी हुई मतदाता सूची में गड़बड़ी उजागर हुई है। जिले की छह विधानसभाओं की मतदाता सूची का अध्ययन करने के बाद मतदाता सूची में गड़बडी पकड़ी गई है। हर बूथ पर एक ही नाम की पांच-पांच वोट बनी हुई है, जिनकी संख्या पांच सौ से लेकर सात सौ तक हो सकती है। जबकि विधानसभा में यह संख्या कई हजार हो सकती है। यही नहीं एक ही वोटर और उसके पिता के सेम नाम की काफी वोट बनाई गई है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी 12 अक्तूबर को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिलकर इन तमाम गड़बड़ी को बताने के साथ ढेर सारे साक्ष्य भी देगी, ताकि दोषियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जा सके। पत्रकार वार्ता में चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक, सपा के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा, राजकुमार यादव, इलम सिंह गूर्जर, महानगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र उर्फ बॉबी त्यागी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हालांकि सपा जिलाध्यक्ष के आरोपों में कितना दम है, यह तो निर्वाचन आयोग की जांच के बाद ही साफ होगा, लेकिन फिलहाल यह मामला उछालकर सियासी गर्माहट जरूर ला दी है।
नीरज शर्मा को मिली व्यापार मंडल की कमान
खतौली। भारतीय व्यापार मंडल ने संगठन विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए खतौली नगर की जिम्मेदारी नीरज शर्मा को सौंपी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय की संस्तुति पर नीरज शर्मा को भारतीय व्यापार मंडल, खतौली का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया।
भारतीय व्यापार मंडल की मूल विचारधारा ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ है। संगठन पदाधिकारियों के अनुसार इसी भावना के साथ व्यापारियों को एकजुट करते हुए उनके हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। नीरज शर्मा की नियुक्ति को भी संगठन के विस्तार और व्यापारी हितों को मजबूती से उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। नगर अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर नीरज शर्मा को भारतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में खतौली में संगठन की गतिविधियों को और विस्तार मिलेगा तथा व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से संबंधित मंचों पर उठाया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि नीरज शर्मा के अनुभव और सक्रियता से व्यापार मंडल को नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं, नीरज शर्मा ने मिले दायित्व के लिए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए व्यापारी हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही।













Leave a Reply