abhitak india

abhitakindia.com

26 नवंबर की संकल्प महारैली में शामिल होगी नेशनल भीम आर्मी, संगठन के विलय का ऐलान-लोकेश कटारिया बोले, चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर करेंगे काम

शामिल

मुजफ्फरनगर। नेशनल भीम आर्मी (बहुजन एकता मिशन) ने आगामी 26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर पार्क में आयोजित होने वाली संकल्प महारैली में व्यापक भागीदारी का ऐलान किया है। संगठन के चीफ लोकेश कटारिया ने सोमवार को जिला मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में बहुजन समाज के लोगों से महारैली में शामिल होने की अपील की। उन्होंने घोषणा की कि इस रैली में नेशनल भीम आर्मी का भीम आर्मी भारत एकता मिशन में विलय किया जाएगा। साथ ही एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए संगठन पूरी ताकत से काम करेगा।
लोकेश कटारिया ने कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन के कार्यकर्ता प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना समय की जरूरत है। संगठन का लक्ष्य बहुजन समाज को एक मंच पर लाकर राजनीतिक रूप से मजबूत करना है। प्रेस वार्ता में कटारिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव की उम्मीद कर रही है। प्रदेश को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो शिक्षित होने के साथ जमीन से जुड़ा हो और आम लोगों की समस्याओं तथा उनके दर्द को समझ सके। उन्होंने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है और समाज की उन्नति के लिए समय के अनुरूप बदलाव जरूरी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने संघर्ष के बल पर उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनाई और आमजन की भावनाओं को समझने का प्रयास किया। कटारिया ने बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी के बीच सम्मानजनक गठबंधन की संभावना पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज की राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग और एकता आवश्यक है। लोकेश कटारिया ने बताया कि 31 अक्तूबर को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शिरीष के नेतृत्व में हापुड़ में महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मेरठ मंडल की टीम उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में पहुंचेगी। कटारिया ने कहा कि पिछले छह वर्षों के दौरान संगठन के बीच जो भी मतभेद रहे हैं, उन्हें भुलाकर सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद, विनय रत्न, कमल सिंह वालिया और उत्तराखंड आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह सहित भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संगठन और पार्टी की नीतियों तथा विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर प्रयास किए जाएंगे।मुजफ्फरनगर। नेशनल भीम आर्मी (बहुजन एकता मिशन) ने आगामी 26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर पार्क में आयोजित होने वाली संकल्प महारैली में व्यापक भागीदारी का ऐलान किया है। संगठन के चीफ लोकेश कटारिया ने सोमवार को जिला मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में बहुजन समाज के लोगों से महारैली में शामिल होने की अपील की। उन्होंने घोषणा की कि इस रैली में नेशनल भीम आर्मी का भीम आर्मी भारत एकता मिशन में विलय किया जाएगा। साथ ही एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए संगठन पूरी ताकत से काम करेगा।
लोकेश कटारिया ने कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन के कार्यकर्ता प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना समय की जरूरत है। संगठन का लक्ष्य बहुजन समाज को एक मंच पर लाकर राजनीतिक रूप से मजबूत करना है। प्रेस वार्ता में कटारिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव की उम्मीद कर रही है। प्रदेश को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो शिक्षित होने के साथ जमीन से जुड़ा हो और आम लोगों की समस्याओं तथा उनके दर्द को समझ सके। उन्होंने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है और समाज की उन्नति के लिए समय के अनुरूप बदलाव जरूरी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने संघर्ष के बल पर उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनाई और आमजन की भावनाओं को समझने का प्रयास किया। कटारिया ने बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी के बीच सम्मानजनक गठबंधन की संभावना पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज की राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग और एकता आवश्यक है। लोकेश कटारिया ने बताया कि 31 अक्तूबर को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शिरीष के नेतृत्व में हापुड़ में महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मेरठ मंडल की टीम उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में पहुंचेगी। कटारिया ने कहा कि पिछले छह वर्षों के दौरान संगठन के बीच जो भी मतभेद रहे हैं, उन्हें भुलाकर सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद, विनय रत्न, कमल सिंह वालिया और उत्तराखंड आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह सहित भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संगठन और पार्टी की नीतियों तथा विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *