खतौली। बड़ा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा की ऐतिहासिक रामलीला का 116वां वार्षिकोत्सव धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ। रामलीला के शुभारंभ अवसर पर भाजपा नेता रवि सैनी ने फीता काटकर आयोजन का उद्घाटन किया। 116 वर्षों से चली आ रही रामलीला की परंपरा आज भी क्षेत्र के लोगों को भगवान श्री राम के आदर्शों, सनातन संस्कृति और धार्मिक संस्कारों से जोड़ रही है। शुभारंभ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रामलीला के पहले दिन चित्रकूट से आए कलाकारों ने नारद जी की कठोर तपस्या, नामदेव द्वारा तपस्या भंग करने और मनु-शतरूपा द्वारा भगवान से वरदान मांगने के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों के सजीव अभिनय, प्रभावशाली संवाद और मंचीय प्रस्तुति ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा। जैसे-जैसे प्रसंग आगे बढ़े, रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। रामलीला मंचन के दौरान धार्मिक प्रसंगों के साथ भक्ति और आदर्श जीवन का संदेश भी दिया गया। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि 116 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही यह रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, संस्कार और भारतीय संस्कृति से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। कार्यक्रम का संचालन तेजपाल शर्मा ने किया। आयोजन में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गणेश शंकर पालीवाल, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, मंत्री राजेंद्र जैन के अलावा नरेश पालीवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन छाबड़ा, दुष्यंत शर्मा अन्नू, ज्ञानेश्वर शर्मा, पुरन विश्वकर्मा, सूरज पालीवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, सतीश वर्मा, अनुपम गौड़, मनोज सैनी, कन्हैया मित्तल, आदर्श नागर, रजनीश मिश्रा, प्रवीण गुप्ता, बृजभूषण विश्वकर्मा, राजेंद्र वर्मा, अनिल त्यागी, मनन गुप्ता, शिवम मित्तल, डॉ. दिनेश चंद्रा, पूर्व सभासद वैभव जैन, नरेश गौड़, विभु शर्मा, राजकुमार निकास, अनिल चड्ढा, प्रदीप गुप्ता, सुशील गुर्जर, अखिलेश दत्त शर्मा सहित कमेटी के अनेक सदस्यों का सहयोग रहा। रामलीला के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया।












Leave a Reply