खतौली। भवानी मंदिर में आयोजित माता की चौकी में भाजपा से विधान सभा टिकट के दावेदार रवि सैनी पहुंचे। उन्होंने मां भगवती के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।
मंदिर कमेटी की ओर से रवि सैनी को माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कमेटी सदस्यों की ओर से मिले इस आत्मीय सम्मान और स्नेह के लिए रवि सैनी ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में शामिल होकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन छाबड़ा मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।












Leave a Reply