खतौली। नगर के कन्या एवं माध्यमिक पाठशाला सठेड़ी में रोटरी क्लब के तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण का संदेश दिया। रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट नित्य अग्रवाल ने बच्चों को ‘जल ही जीवन है’ का महत्व बताते हुए स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर ही स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सकता है। बच्चों ने अपनी कला को रंगों के माध्यम से आकर्षक चित्रों में उकेरा। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशनुमा, द्वितीय शादिया और तृतीय स्थान पर खुशबू रहीं। विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति लगातार जागरूक करने की बात कही। कार्यक्रम में बच्चों ने स्वच्छ भारत और जल संरक्षण का संदेश दिया।











Leave a Reply