abhitak india

abhitakindia.com

प्रचंड बहुमत से बनेगी अखिलेश यादव की सरकारः कश्यपपीडीए पंचायत के बाद मुख्यालय आए सपा एमएलसी राजपाल कश्यप ने भाजपा को घेरा

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के पिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने दावा किया कि 2027 मंे अखिलेश यादव की अगुवाई में पीडीए की सरकार बनने जा रही है। भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों के कारण जनता में हा-हाकार मचा है। हर कोई इस सरकार से जल्द से जल्द छुटकारा चाहता है।
समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और अराजकता का माहौल हैै। इस कारण प्रदेश की जनता अब समाजवादी पार्टी से उम्मीद लगाए बैठी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलने के कारण आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया। सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है और महंगाई अपने चरम पर है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। पीडीए से जुड़े लोगों पर जुल्म ज्यादती बढ़ी है।
पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा अब डूबता जहाज है, जो भी उस पर सवार होगा, वो निःसंदेह ही डूब जाएगा, क्योंकि जनता-जर्नाधन अब भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है, क्योंकि इन बेईमानों ने भगवान राम को भी नहीं छोड़ा है। संविधान में छेड़छाड़ के साथ निर्वाचन आयोग, सीबीआई, ईडी जैसी संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है। इन हालातों के चलते भाजपा का अंत निश्चित है। ऐसे में हर कोई सपा की पीडीए सरकार चाहती है। सूबे में पीडीए की सरकार बनते ही बेहतर कानून व्यवस्था और सामाजिक न्याय उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, सोमपाल भाटी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *