मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने एएचटीयू टीम, समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी और अन्य विभागों के साथ बैठक कर बाल सुरक्षा के साथ मानव तस्करी को रोकने को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए है।
महिला, बाल सुरक्षा, मानव तस्करी रोकथाम तथा मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा एएचटीयू टीम, समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ
मासिक समीक्षा की गई। गोष्ठी के दौरान पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, बाल अपचारी, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, कोटपा एक्ट एवं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। अभियोजन अधिकारी प्रवीण तिवारी, सीडब्ल्यूसी सदस्य सन्दीप कुमार, सचिन कुमार, पूजा नरौला, संदीप कुमार, डॉ अर्पण जैन, डॉ अजय फॉरेंसिक एक्सपर्ट आदि के आवा थानों के बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।













Leave a Reply