abhitak india

abhitakindia.com

धर्म परिवर्तन के वीडियो वायरल में घिरे यशवीर महाराज

मुजफ्फरनगर। धर्म परिवर्तन से जुड़ी वीडियो वायरल करने मामले में योग साधना केन्द्र बघरा के संचालक स्वामी यशवीर महाराज फंस गए है। पीड़ित युवती ने अपनी मां के साथ एसएसपी संजय वर्मा से मिलकर महाराज पर झूठा प्रपंच रचकर बदनाम करने जैसे गंभीर आरोप लगाए है। कप्तान ने पूरे मामले का संज्ञान लेकर एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक को पूरे मामले की जांच सौंपी है। पीड़िता ने दर्ज कराए बयानों में अपने आरोपों को दोहराया है। जाहिर है कि इस मामले में स्वामी यशवीर महाराज की मुश्किलें बढ़ सकती है। हालांकि इस मामले में सुलह- सफाई के लिए भी कई लोग सक्रिय हो गए है।
नईमंडी की महिला ने अपनी बेटी के साथ बुधवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मिलकर अपना पूरा दुखड़ा सुनाया। बताया कि उसके पति का एक साल पूर्व बीमारी के कारण देहांत हो गया था। वो खुद ही तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। पति की गैर संप्रदाय के युवक से दोस्ती थी। आरोप लगाया कि यशवीर महाराज ने अपनी वीडियो वायरल कर प्रार्थीया व प्रार्थीया की लड़की के बारे झूठी अफवाह फैलाई कि उनकी लड़़की ने धर्म परिवर्तन कर लिया है, जबकि यह आरोप सफेद झूठ है।
उन्होंने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है। आरोप लगाया कि यशवीर महाराज ने वादिया और उसकी पुत्री की समाज में लज्जा भंग की है। इस बदनामी के चलते वह अपनी पुत्री की शादी नहीं कर पा रही है। शिकायती पत्र में यशवीर महाराज के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक को पूरे मामले की जांच सौंपी है। एसपी ने पीड़ित मां-बेटी से बात करने के साथ उनके बयान कलमबंद कराए है। यही नहीं बयानों की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इस मामले में योग साधना केन्द्र के संचालक स्वामी यशवीर महाराज का काफी प्रयासों के बाद भी पक्ष नहीं मिल पाया है। यदि स्वामी यशवीर महाराज इन आरोपों को लेकर अपना पक्ष रखेंगे तो उसे प्रकाशित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *