abhitak india

abhitakindia.com

तीन जालसाज 5.26 लाख के नकली नोट के साथ गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 लाख 26 हजार के नकली नोट बरामद हुए है। तीन राज्यों से जुड़े इन छुट्टभैयाओं ने फर्जी वैब सीरीज से प्रभावित होकर नकली नोटों का गोरखधंधा शुरू किया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज राय ने एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक और सीओ बुढ़ाना गजेंद्र सिंह के साथ पुलिस गुडवर्क को मीडिया से साझा किया। उन्होंने बताया कि बुढ़ाना पुलिस को खबर मिली कि जाली करेंसी से जुड़ा गैंग नोटों की डिलीवरी देने के लिए आ रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी करते हुए तीन जालसाजों शुभम निवासी खेकड़ा बागपत, महेंद्र निवासी पौड़ी गढ़वाल और टीनू निवासी दौलतपुर सरधना पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 5 लाख 26 हजार के नकली नोट बरामद हुए तो उनसे सख्ती से पूछताछ की गई।

एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पूछताछ में शुभम ने बताया कि उसके द्वारा वैब सीरीज फर्जी से प्रभावित होकर नकली नोट बनाकर मार्किट में उतारने का गोरखधंधा शुरू किया। दिल्ली के नरेला स्थित फ्लैट में नोट तैयार कर कई राज्यों में भेजे जाते थे। नकली नोटो में प्रयुक्त होने वाला पेपर महाराष्ट्र से मंगाया जाता था, जबकि स्याही ऑनलाइन मंगाई जाती थी। इस गैंग से कुछ और लोग जुड़े है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। बीते एक साल से इस धंधे से जुड़े है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर सुभाष अत्री की अगुवाई वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *