abhitak india

abhitakindia.com

हादसे में जान गंवाने वाले दरोगा अरूण चाहर को दी गई अंतिम विदाई

मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र में हादसे में जान गंवाने वाले स्टेडियम चौकी प्रभारी रहे अरूण चाहर को पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी गई। चाहर शनिवार को शासकीय कार्य के लिए गए थे, तभी जानसठ क्षेेत्र में हुए हादसे में उनकी जान चली गई। रोते-बिलखते परिजन चाहर का पार्थिव शरीर लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए।

जानसठ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में कार सवार सिविल लाइन थाने की स्टेडियम चौकी प्रभारी अरूण चाहर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल को उपचार हेतु सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान चाहर की मृत्यु हो गई थी। उपनिरीक्षक अरुण चाहर शासकीय कार्य से थाना जानसठ क्षेत्र में गए थे तथा वहां से थाना सिविल लाइन वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हुए। पोस्टमार्टम के बाद दरोगा अरूण चाहर के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन लाया गया, जहां पर अधिकारियो और कर्मचारियों ने अंतिम सलामी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *